गाजीपुर, मार्च 26 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर ब्लैक स्पॉट बन चुके औड़िहार तिराहे पर गोलंबर निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हरी झंडी मिल गई है। नगर निवासी समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई को बीते दिनों इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पत्र भेजा था। उन्होंने न केवल समस्या का ब्योरा दिया, बल्कि गोलंबर निर्माण के लिए डिजाइन और ब्लू प्रिंट भी प्रस्तुत किए थे। औड़िहार तिराहा सैदपुर क्षेत्र में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाला स्थान माना जाता है। 100 मीटर के अंदर पांच मार्ग जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, औड़िहार और वाराह घाट एक-दूसरे से मिलते हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। प्रदीप जायसवाल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.