वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सूजाबाद (रामनगर)। ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के नाम पर गोदाम में छिपाकर रखे गए 60 लाख रुपये मूल्य के अवैध कफ सिरप के मामले में रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि चार्जिंग स्टेशन के मालिक, औसानगंज निवासी मनोज यादव और उनका बेटा लक्ष्य, अवैध रूप से कफ सिरप का भंडारण और सप्लाई कराते थे। मामले में केयर टेकर, सूजाबाद निवासी रोहित कुमार वर्मा को बुधवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने पुलिस लाइन के सभागार में इस कार्रवाई की जानकारी दी। गिरफ्तार रोहित कुमार वर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गोदाम मनोज यादव का है और उसकी देखरेख वह करता है। रोहित ने कहा कि मनोज यादव गोदाम में कफ सिरप का भंडारण करता था और यहीं से इसे बाहर सप्लाई किया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि ...