औषधीय पौधों से जुड़े अनुसंधान की दी गई जानकारी
गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कृषि संकाय में गुरुवार को संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप) लखनऊ के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को औषधीय और सुगंधित पौधों से जुड़े अनुसंधान की जानकारी दी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन फसलों के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सकता है। कहा कि यदि किसान पारंपरिक खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती अपनाते हैं, तो उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में नवीन तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.