औषधीय पौधों की वैली और फ्लावर वैली विकसित करने की बनी योजना
लखीसराय, जुलाई 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अनुसूचित जनजातीय टोलों के समग्र विकास से जुड़े 19 प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत स्थित क्षेत्र को "वैली ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स" के रूप में विकसित करने तथा पहाड़ों के बीच बसे सतघरवा एवं महाजनवा गांवों को "वैली ऑफ फ्लावर्स" के रूप में विकसित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.