हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता जज फार्म वार्ड संख्या-52 के जन मिलन केंद्र में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और तुलसी पूजन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट के सहयोग से इस दौरान औषधीय पौधे कासनी का निशुल्क वितरण किया गया। मदन सिंह ने लोगों को कासनी के औषधीय गुणों और इसके रोपण की विधि की जानकारी देते हुए वनस्पतियों के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पार्षद रेखा बिनवाल, केएस सजवान, एससी बिनवाल, दीप पांडे और अशोक अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.