सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। वन विभाग द्वारा सोमवार को कृषि सभागार में औषधीय सह पादक आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सासाराम रेंज अफसर विजय शंकर चौबे ने बताया कि कार्यशाला में किसानों को औषधीय पादक के बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया कि राज्य औषधीय पादप बोर्ड की ओर से किसानों को औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती, आर्थिक उपयोगिता और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, जो कम लागत में अधिक आय प्रदान कर सकती है। किसानों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.