रुद्रपुर, फरवरी 6 -- पंतनगर, संवाददाता। सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के अनुसंधान केंद्र पंतनगर में शुक्रवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि औषधीय एवं सगंध पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी एवं टिकाऊ माध्यम है। सीमैप द्वारा विकसित तकनीकें किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ औषधीय एवं सगंध पौधों को अपनाने का आह्वान किया। सीमैप पंतनगर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. आरसी पडलिया ने मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मेले में 'उत्पादक से बाजार तक' विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें वैज्ञानिकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.