फतेहपुर, जून 8 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पीरनपुर स्थित केंद्रीय बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय में श्रमिकों के बच्चों को चिकनपाक्स से बचाव में सहायक होमियोपैथिक औषधि का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के अलावा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान करने के साथ स्वल्पाहार भी कराया गया। इस मौके पर जयशंकर तिवारी, उमेश कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, डा.जीवन मेहरोत्रा, सुंदरम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...