औषधि विभाग ने फार्मासिस्ट के सत्यापन तक विक्रय कार्य रोका
मऊ, अगस्त 21 -- मऊ, संवाददाता। औषधि विभाग ने थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में विक्रय कार्य पाये जाने पर फार्मासिस्ट के सत्यापन तक के लिए विक्रय कार्य तत्काल प्रभाव से रोका गया। कोपागंज स्थित मेसर्स पाण्डेय फार्मेसी में निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी व फर्म अनुज्ञप्ति पर विक्रय के लिए अनुमोदित व्यक्ति प्रवीण कुमार पाण्डेय मौके पर मिले। सम्बन्धित फर्म द्वारा औषधि अनुज्ञप्ति प्राप्त दिनांक से निरीक्षण दिनांक तक किसी भी व्यक्ति को अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने से इंकार किया। तत्पश्चात सीताकुंड घोसी स्थित मेसर्स-पाण्डेय मेडिकल हाल का निरीक्षण किया। इस दौरान फर्म स्वामी अरविन्द कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। फार्म द्वारा थोक औषधि अनुज्ञप्ति पर किए गए क्रय-विक्रय कार्य से सम्बन्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.