औषधि विभाग का कल्कि बायोटेक पर छापा, लिया दो नमूना
देवरिया, जुलाई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बडहरा चौराहा स्थित कल्कि बायोटेक पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फर्म के अभिलेखों एवं दवाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया।औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मिली कमियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त गोरखपुर मंडल को कार्रवाई को भेज दी गई है।औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्म के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जनपद में दवाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.