औषधि वितरण से पूर्व माताओं के पखारे चरण
फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर। वृद्धाश्रम में रहकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिलाओं की उस समय आंखे भर आई। जब मदर्स डे के मौके पर उनके चरण पखारने के साथ उनकी आरती उतार औषधियों का वितरण किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने मवईया स्थित वृद्धाश्रम की वद्धा माताओं का पूजन व अभिनंदन किया। उन्होंने सभी के चरण पखारा और माल्यार्पण कर आरती उतारी। कहा कि मां किसी की भी हो वह हमेशा ही ममता की मूरत होती है। उसके बाद उन्होंने सभी को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने व पाचन शक्तिवर्धक होमियोपैथिक सीरप भी प्रदान किए। साथ ही स्वल्पाहार भी कराया। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर वृद्धाश्रम में मातृशक्ति का सम्मान इस मौके अभिनव श्रीवास्तव, नीतू वर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- माताओं का किया गया सम्मान , बताई मां की महत्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.