सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता। औषधि विक्रेता संघ के सुपर मार्केट स्थित जिला कार्यालय का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व वशिष्ठ अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद एवं रूपेश सिंह ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि यह कार्यालय मात्र एक इमारत नहीं बल्कि दवा व्यापारियों की समस्या के त्वरित निस्तारण एवं उनके हितों की रक्षा का एक शसक्त केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का संचालन राजवीर श्रीवास्तव ने किया। संघ के सचिव प्रमोद मिश्र, कोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल, दीपक जायसवाल, मो ताजिम, संतोष सिंह, रमेश मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...