औषधि वाटिका में लगेगी महर्षि सुश्रुत व उनके शिष्यों की मूर्तियां
कानपुर, जून 7 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर स्थित औषधि वाटिका में महर्षि सुश्रुत व उनके शिष्यों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। महर्षि सुश्रुत आयुर्वेद में शल्य चिकित्सा के जनक हैं। इसको लेकर नीमा वुमेंस फोरम, उप्र की सचिव वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने रविवार को मूर्तियों के फाउंडेशन और कुटी निर्माण के लिए शिलान्यास किया। डॉ.वंदना पाठक ने कहा कि इस कुटी का निर्माण केवल एक प्रदर्शनी स्थल के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा, महर्षि सुश्रुत के चिकित्सा विज्ञान में योगदान तथा भारतीय चिकित्सा विरासत को बढ़ावा देते हुए जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कुटी के अंदर महर्षि सुश्रुत की मूर्ति के साथ-साथ औषधि निर्माण, रोगोपचार एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.