रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- दिनेशपुर। जिले के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने क्षेत्र के मेडिकल स्टोर स्वामियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने दवाइयों की बिक्री, रख रखाव की जानकारी देकर नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर मेडिकल एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत भी किया। सोमवार को जिले के वरिष्ठ औषधि नीरज कुमार के आदेश पर औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला व निधि नगर पहुंची। उन्होंने मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले क्षेत्र के मेडिकल स्टोर स्वामियों की बैठक ली। बैठक को ड्रग एवम कॉस्मेटिक नियमों के बारे में जानकारी दी और नियमों के तहत कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एनआरएस दवाओं की बिक्री को विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी, फार्मासिस्ट व मेडिकल स्वामी की मौजूदगी की बात भी कही। इस मौके पर मेडिकल एशोसिए...