भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दवा दुकानों के सत्यापन और नार्कोटिक दवाओं की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक द्वारा गुरुवार को छापेमारी की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें चार औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई विक्रेता जांच की सूचना मिलते ही दुकानों का शटर गिराकर गायब हो गए। औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने बताया कि अवैध दवाओं की बिक्री और भंडारण रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने नगर पालिका परिषद गोपीगंज और नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित आधा दर्जन दुकानों की जांच की। यह भी पढ़ें- जांच के लिए भेजा निरीक्षण में मिली संदिग्ध औषधियां संदिग्ध पाए जाने पर चार औषधियों के न...