रुद्रपुर, फरवरी 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। औषधि निरीक्षक की एक टीम ने नगर स्थित कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर उन्हें तत्काल बंद करा दिया गया। टीम ने बताया दवा विक्रेताओं के यहां सीसीटीवी अनिवार्य किया गया है। इसका निरीक्षण कर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को जिले के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के आदेशों पर औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला और निधि नगर पहुंचीं। उन्होंने गूलरभोज मार्ग स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर उसे बंद करने के आदेश दिए। टीम बाद में सती मेडिकल स्टोर और ओम जय मेडिकल पर पहुंची जहां तमाम अनियमितताएं पाए जाने पर उसे तत्काल बंद करा कर उन्हें नोटिस जारी किए गए। इस दौरान टीम ने कहा मेडिकल स्टोर पर दवा को सीसीटीवी की निगरानी में बेचने का आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.