औषधि दिवस पर पतंजलि योग समिति ने बांटे पौधे
मैनपुरी, अगस्त 4 -- पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को देवी रोड स्थित कार्यालय पर औषधि दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने औषधीय पौधों के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा की। महिला पतंजलि योग समिति (पश्चिम उत्तर प्रदेश) की प्रभारी श्रीदेवी राजपूत ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को औषधियों का अनमोल उपहार दिया है, जिनके उपयोग से शरीर निरोगी और काया सुंदर बनी रहती है। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश आर्य ने कहा कि भावी पीढ़ी को सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए औषधियों का महत्व समझना अत्यंत आवश्यक है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुमार, डॉ. केशव सिंह, समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने तुलसी, जामुन सहित विभिन्न जड़ी-बूटियों के गुण बताते हुए प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.