मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगरं एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हुआ। उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूपीसीएसटी) द्वारा प्रायोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय सतत औषधि खोज एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य रहा।कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से डॉ. सुनील शर्मा और एमडीयू रोहतक से डॉ. गोविंद सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 1000 फार्मेसी पेशेवरों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने ऐसी दवाओं के विकास पर जोर दिया जो प्रभावी होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हों। विशेष सत्र में डॉ. सोकिन्द्र कुमार ने बायोमेडिकल रिसर्च में पशु परीक्षण के नैतिक विकल्पों और सांख्यिकीय विश्लेषण पर महत्वपूर्ण व्याख्यान...