औवेसी सर्वसमाज की मजबूत आवाज, इमरान मसूद पारिवारिक राजनीति में व्यस्त
सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर। एआईएमआईएम पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी सर्वसमाज की मजबूत आवाज हैं, जबकि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद केवल पारिवारिक राजनीति में व्यस्त हैं। रेलवे रोड स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को हराने के उद्देश्य से सम्मानजनक शर्तों पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए भी एआईएमआईएम तैयार है। महताब चौहान ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसका परिणाम है कि भाजपा सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने का मकसद रखने वाले दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने में पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.