औली में भारत-अमेरिका सैनिकों ने किया संयुक्त अभ्यास
देहरादून, सितम्बर 17 -- ज्योतिर्मठ। औली में चल रहे 'युद्ध अभ्यास-2026' के तहत गुरुवार को भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों की संयुक्त ट्रेनिंग की। इस दौरान बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन ड्रिल के जरिए आमने-सामने की लड़ाई जैसी परिस्थितियों में अभियान चलाने का अभ्यास किया गया। ड्रिल में ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर की मदद से कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। अमेरिकी सैनिकों ने भारतीय जवानों से संवाद कर उपकरणों और तकनीकों का अवलोकन भी किया। संयुक्त प्रशिक्षण से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर अनुभवों के आदान-प्रदान, रणनीतिक समझ और आपसी तालमेल को मजबूती मिली। यह भी पढ़ें- आसमान से दुश्मन को खत्म करने आएंगे सेना के कुत्ते, गोलियों से भी नहीं डरेंगे ये 'सिपाही'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.