औलिया रोड अब शिवाजी मार्ग..., यूपी के इस शहर में एक साथ 17 सड़कों के नाम बदले, क्यों फैसला
आगरा, अप्रैल 29 -- UP News: यूपी के आगरा में टक्कर रोड अब शस्त्र मार्ग और औलिया रोड अब शिवाजी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। छावनी क्षेत्र की कुल 17 सड़कों को अंग्रेजों और मुगलों के दिए नामों से मुक्त किया गया है। नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई। छावनी परिषद की ओर से मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ब्रिगेडियर रजत त्यागी ने की। बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने भाग लिया। छावनी के विकास पर चर्चा की गई। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार हुआ। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक एजेंडों पर सहमति बनी और उन्हें पारित किया गया। सबसे अहम एजेंडा 17 सड़कों के नाम परिवर्तन का था। इन सड़कों के पुराने नाम अंग्रेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.