औलियाबाद विद्यालय में धूमधाम से मना बिहार दिवस
भागलपुर, मार्च 23 -- बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में रविवार को बिहार दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने बिहार के प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक महापुरुषों तथा ऐतिहासिक स्थलों के फ्लैक्स चित्र लेकर भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का संचालन संस्कृति एवं खेल मंत्री लक्ष्मी कुमारी ने किया। इस दौरान कृतिका कुमारी, भारती, अंशराज, शिक्षा मंत्री अजीत कुमार, उप शिक्षा मंत्री अर्णिका कुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में शिक्षा प्रेमी सुजीत कुमार सुमन और प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने बच्चों को बिहार के महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.