कांठ (मुरादाबाद), अप्रैल 16 -- Moradabad News: कहते हैं औलाद की खातिर माता-पिता जीवनभर संघर्ष करते हैं। लेकिन जब उसी औलाद पर कोई मुसीबत आ जाती है तो आगे बढ़कर उससे निपटने को भी तैयार रहते हैं। मुरादाबाद जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां गन्ने के खते से एक तेंदुआ निकलकर आया और खेत में बैठे बच्चे को अपने जबड़े में दबाकर भागने लगे। उस समय परिवार के लोग गेहूं की गहाई कर रहे थे। बच्चे की चीख सुनकर माता-पिता ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उससे भिड़ गए। तेंदुए को घेरकर अपने पांच साल के बच्चे को बचा लिया। सलेमपुर निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी ललिता और पांच वर्षीय पुत्र लव्यांश के साथ खेत पर थे। तभी गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने अचानक लव्यांश पर झपट्टा मारा और उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा। बेटे को बचाने के लिए मां ललिता और पिता रा...