नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- सोने की दुनिया में एक ऐसी तकनीक चर्चा में है, जो भविष्य में इस कीमती धातु की सप्लाई और कीमतों को प्रभावित कर सकती है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप कंपनी Marathon Fusion ने दावा किया है कि उसने मर्करी यानी पारे को परमाणु प्रक्रिया के जरिए स्थिर सोने में बदलने का तरीका विकसित किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक प्रयोग में तैयार हुए सोने की मात्रा और विस्तृत आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं। इसलिए इसे सोने की कीमतों में तत्काल गिरावट का संकेत मानना जल्दबाजी होगी। लेकिन, इस दावे ने ज्वेलरी बाजार में पहले से चल रही एक बहस को फिर चर्चा में ला दिया है। लैब-ग्रोन डायमंड्स की बढ़ती सप्लाई और कम कीमतों ने प्राकृतिक हीरों के बाजार को भी प्रभावित किया है। ऐसे में सवाल है कि क्या भविष्य में लैब में बना सोना भी पारंपरिक स...