गया, दिसम्बर 22 -- भीषण ठंड का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन गया जी कोल्ड डे की चपेट में रहा। भीषण शीत दिवस पर आम जनजीवन बेहद प्रभावित रहा। स्थिति यह है कि दिन के साथ रात में भी सर्दी कहर ढा रही है। अधिकतम के बाद न्यूनतम तापमान भी और कम हो गया। सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात तो न्यूनतम दो डिग्री कम रहा। सोमवार को अधिकतम 16.8 व न्यूनतम 7.0 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा इस सीजन का सबसे कम रहा। सूबे में 6.6 डिग्री पर राजगीर के बाद गया जी सूबे में सबसे सर्द रहा। घना कोहरा और कनकनी से कांप रहे लोग सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। 9 बजे के बाद विजिबिलिटी 200 मीटर से ऊपर रही। घना कोहरा व कनकनी पर लोग कांपते रहे। घरों से निकलना मुश्किल रहा। दोपहर बाद धूप निकली। हल्की धूप निकलने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.