वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 7 -- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के धंसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर दो नई जगह सड़क धंस गई। इसमें एक जगह 30 मीटर तक और दूसरी जगह 10 मीटर तक सड़क बैठ गई है। आनन-फानन में एनएचएआई और कार्यदायी संस्था पीएनसी ने ट्रैफिक डायवर्ट कर मरम्मत शुरू कर दी है। बता दें कि 13 जुलाई को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) को बड़े दावों के साथ शुरू किया गया था पर यह पहली ही बारिश में दगा दे गया। शुक्रवार को कानपुर-लखनऊ लेन पर किलोमीटर 39.7 के पास करीब 30 मीटर और किलोमीटर 46 से 47 के बीच लगभग 10 मीटर सड़क बैठ गई।दो नई जगह धंसी सड़क, मरम्मत का काम पूरा सूचना मिलते ही एनएचएआई के अधिकारियों का काफिला और कार्यदायी संस्था पीएनसी की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक डायवर्ट कर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराय...