शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- गैर जनपद से सत्संग सुनने आई दो युवतियों के एक युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरैया जिले के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 अप्रैल को परिवार सहित सत्संग सुनने शाहजहांपुर आए थे। उनके साथ पत्नी, दो बेटियां और बहू भी मौजूद थी। 15 अप्रैल की दोपहर उनकी 22 वर्षीय बड़ी बेटी और 20 वर्षीय छोटी बेटी अचानक गायब हो गईं। परिजनों का आरोप है कि बड़ी बेटी की गांव के ही रवि नाम के युवक से फोन पर बातचीत होती थी। यह भी पढ़ें- युवती को भगाने में युवक पर केस इसी युवक द्वारा दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताया गया है। चौक कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवतियों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.