औरैया, मार्च 27 -- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज कर दिया। सभी सीज वाहन पुलिस चौकी देवकली में खड़े कराए गए हैं। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती गई। वहीं तीन वाहन चालकों ने मौके पर ही ऑनलाइन प्रशमन शुल्क जमा कर दिया, जिसके बाद उनके वाहनों को अवमुक्त कर दिया गया।पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.