औरैया, मई 13 -- बिधूना, संवाददाता। सीबीएसई द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रैपिड ग्लोबल स्कूल बिधूना का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय के छात्र हर्ष सेंगर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आशीष कुमार सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा रिचा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- औरैया में ब्राइट माइंड्स के सूर्यांश बने स्कूल टॉपर विद्यालय में आयोजित सम्...