औरैया, मई 13 -- औरैया, संवाददाता। आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस एकेडमी का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय की छात्रा इंदु राजपूत ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कीर्ति गुप्ता ने 93 प्रतिशत, इरम रैन ने 92.2 प्रतिशत, श्रेयांसी ने 91.8 प्रतिशत, सूर्य प्रताप सिंह ने 91.4 प्रतिशत तथा सौंदर्या सौभाग्य ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्र उत्कर्ष बघेल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- संत माइकल्स स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एंटनी चाको ने सभी सफल विद...