औरैया, जुलाई 14 -- सिर्फ सात दिन में आसान लोन का झांसा, फिर मोबाइल की पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट और निजी तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल। जरूरतमंद लोगों को फर्जी लोन ऐप के जाल में फंसाकर कई गुना रकम वसूलने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के कथित मास्टरमाइंड को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक और नकदी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने ककोर बंबा से फफूंद की ओर लगभग 200 मीटर आगे से सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा इमलिया निवासी 24 वर्षीय संदीप पाल को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है。

आरोपियों का तरीका पूछताछ में आरोपी ने ...