औरैया में 41 वर्ष 8 माह 27 दिन की सेवा के बाद एएसआई चालक हुए सेवानिवृत्त
औरैया, जून 29 -- कोतवाली अजीतमल में सोमवार को 41 वर्ष 8 माह 27 दिन की सराहनीय पुलिस सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक चालक जगदीश सिंह यादव के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और गणमान्य लोगों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी तथा स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कोतवाली परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह राठौर ने कहा कि पुलिस सेवा साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक होती है। जगदीश सिंह यादव ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके लिए वे बधाई और सम्मान के पात्र हैं।
समारोह का महत्व क्राइम निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने कहा कि सेवा निवृत्ति का अवसर भावुक कर देने वाला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.