औरैया में 2248 करोड़ के 68 उद्योग शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार
औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु और एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि उद्योगपतियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि जिले में नए उद्योग लगें और युवाओं को ज्यादा रोजगार मिल सके। बैठक में उद्योग संचालकों ने बिजली कटौती और बदलते रोस्टर की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति का समय तय नहीं होने से उद्योगों का संचालन प्रभावित होता है। इस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगपतियों को समय-समय पर बिजली रोस्टर की जानकारी दी जाए। यदि रोस्टर में बदलाव हो तो उसकी सूचना भी पहले से उपलब्ध कराई जाए। बिधूना और अछल्दा क्षेत्र में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया के खाली पड़े भूखंडों को आवंटित करने की मांग भी बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.