औरैया में 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार : श्यामलाल पाल
औरैया, सितम्बर 12 -- सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शनिवार को औरैया में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं उठाने को कहा। साईं मंदिर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सपा पर विश्वास जताएगी और पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह भी पढ़ें- Noida News: सपा ने एमएलसी चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.