औरैया, सितम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र के मुर्चा गांव में मंगलवार शाम 18 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पिता बकरी चराने गए थे। परिजनों ने युवती को फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुर्चा गांव निवासी रामविलास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी मुस्कान उर्फ सुंदरी मंगलवार शाम घर पर थी। इस दौरान रामविलास बकरी चराने गए थे। इसी बीच मुस्कान ने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।परिजनों के मुताबिक मुस्कान की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाई बाहर नौकरी करता है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इ...