उरई, फरवरी 25 -- कोंच। चचिया ससुर के साथ औरैया जनपद गए बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि चचिया ससुर घायल हुआ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी शीलू पांचाल 36 वर्ष मंगलवार की सुबह ग्राम मड़ापुरा थाना कुठौंद स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। ससुराल से लौटते समय वह अपने चचिया ससुर छिद्दू पांचाल को बाइक पर पीछे बैठाकर लकड़ी खरीदने के लिए औरैया जा रहा था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जब दोनों औरैया क्षेत्र में बाइक से गुजर रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शीलू पांचाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे छिद्दू पांचाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना पर औरैया थाना पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.