औरैया में हिन्दुस्तान का असर : भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली राहत
औरैया, मई 23 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने की समस्या को प्रमुखता से उठाने वाली 'हिन्दुस्तान' की खबर का असर दिखाई दिया है। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में घोषित ग्रीष्मावकाश के मद्देनजर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों की उपस्थिति स्थगित कर दी गई है। 'हिन्दुस्तान' ने शनिवार के अंक में भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने को मजबूर नौनिहाल, डीएम के पास पहुंची फाइल शीर्षक से खबर प्रकाशित कर छोटे बच्चों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। खबर में बताया गया था कि जिले के करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.