औरैया, जुलाई 11 -- आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान में विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और बदहाल शैक्षिक व्यवस्था उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। पहले पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक बार फिर शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में कथित फेरबदल का मामला भी सामने आया। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने 8 जुलाई को पड़ताल के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय कुदरकोट और प्राथमिक विद्यालय बुझौआ की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रिपोर्ट में कुदरकोट विद्यालय में आठ में से केवल तीन शिक्षक उपस्थित मिलने और बुझौआ में प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने के साथ विद्यालय शिक्षामित्रों के ...