औरैया, अप्रैल 15 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिखू गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिनगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि बुधवार सुबह कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार से निकली चिनगारी फसल पर गिर गई और देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति आग से सुनील, संजय, धर्मेंद्र पुत्र सूरजभान व शिवपाल पुत्र राजबहादुर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि कंबाइन मशीन को कब्जे में ल...