औरैया में हरी सब्जी मंडी संगठन के विजय मिश्रा बने अध्यक्ष
औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हरी सब्जी मंडी संगठन का चुनाव शुक्रवार को खुली बैठक में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) ने किया। बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और व्यक्तिगत व्यस्तताओं के चलते अब पद छोड़ रहे हैं।इसके बाद व्यापारियों के खुले समर्थन से विजय मिश्रा को हरी सब्जी मंडी संगठन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू और मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.