औरैया, जुलाई 3 -- हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट और हज सुविधा ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। औरैया में संजय गेट, पुराना नुमाइश रोड स्थित ए.के.एम. इंटर कॉलेज में बनाए गए हज ई-सुविधा केंद्र पर आवेदन निःशुल्क भरे जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन के लिए मशीन-पठित (मशीन रीडेबल) पासपोर्ट होना अनिवार्य है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक जमा होंगे ऑनलाइन फार्म आवेदन श्रेणियाँ उन्होंने बताया कि हज-2027 के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। पहली 40 दिन और दूसरी 20 दिन की होगी। आवेदकों को आवेदन करते समय अपनी सुविधा के अ...