औरैया, मार्च 20 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे के बाद गम का ऐसा पहाड़ टूटा कि एक और जान चली गई। सड़क दुर्घटना में पोते की मौत का सदमा उसकी दादी की बहन सहन नहीं कर सकीं और दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मौत हो गई। बताया गया कि गुरुवार रात कैला देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो चित्राहट क्षेत्र के मई गांव के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अजीतमल के प्रतापपुर गांव निवासी ऋषि पुत्र चरन सिंह के मामा देवेंद्र, उनकी पत्नी सीमा, तीन वर्षीय बेटी आराध्या व ऋषि के नाना कांता प्रसाद निवासी इकदिल की मौत हो गई थी। जबकि 20 वर्षीय ऋषि राजपूत की भी हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में मृत ऋषि राजपूत के घर शुक्रवार सुबह शोक जताने पहुंचीं उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.