औरैया, मई 11 -- बेला। थाना क्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग पर जनपद कन्नौज बॉर्डर के पास सोमवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों और खेत में पड़े घास-फूस तक फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे बेला-तिर्वा मार्ग पर सड़क किनारे अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने यूकेलिप्टस के पेड़ों और खेत में खड़े सूखे घास-फूस को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- दबूथवा के जंगल में लगी भीषण आग, पेड़-पौधे जले सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने पेड़ों की डालियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.