औरैया, अप्रैल 1 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में बिजली उपभोक्ताओं को अब पारदर्शी और आधुनिक सेवाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्युत विभाग द्वारा शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों में अब तक करीब 30 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को रियल टाइम बिजली खपत, आसान भुगतान और बेहतर नियंत्रण जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लगाए जा रहे सभी स्मार्ट मीटर आईएसआई प्रमाणित हैं और परीक्षण के बाद ही उपभोक्ताओं के यहां स्थापित किए जा रहे हैं। इन मीटरों की खासियत यह है कि उपभोक्ता अपनी बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। यह मीटर प्रीपेड मोड पर काम करता है, जिससे मोबाइल की तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.