औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई। यहां एक वृद्ध महिला को इलाज के लिए लाए परिजनों को स्ट्रेचर तक नहीं मिला, मजबूरी में उन्हें मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ा। इलाज के दौरान भी हालात नहीं बदले और रेफर किए जाने के बाद भी स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। जगदीशपुर गांव निवासी सुनील कुमार अपनी वृद्ध मां को सांस की तकलीफ होने पर 100 मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन जांच के नाम पर 260 रुपये ले लिए गए और रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। कुछ देर बाद महिला को रेफर कर दिया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पूरे समय परिजनों को स्ट्रेचर की सुविधा नहीं मिली। मज...