औरैया में स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण का शुभारंभ, रैली निकालकर किया जागरूक
औरैया, जुलाई 1 -- नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर बुधवार को सदर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय तुर्कीपुर से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराना तथा अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित बच्चों का तिलक कर उनका स्वागत किया गया। उन्हें मिष्ठान खिलाने के साथ पाठ्यपुस्तकें वितरित कर विद्यारंभ कराया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया और हर बच्चे को विद्यालय भेजने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान रैली से नए नामांकन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.