औरैया, मार्च 20 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी दिनेश सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से दबा लेने बाजार गए थे। शुक्रवार को वापस घर लौटते समय ब्लॉक के सामने अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए दिनेश सिंह को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.