औरैया, जून 9 -- दिबियापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई, जिसमें कई खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत उपस्थिति रजिस्टर की जांच से हुई। रजिस्टर में सीएचसी अधीक्षक का नाम दर्ज न मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और नियमित रूप से नाम दर्ज कर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. शिखा राजपूत तथा आरबीएसके के डॉ. शैलेंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए, जिनकी अनुपस्थिति दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- सीएमओ के निरीक्षण में दो वार्ड ब्वॉय अनुपस्थित मिलेस्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ...