औरैया, मार्च 28 -- अछल्दा। थाना अछल्दा में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। तहसीलदार सरमानंद और थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 6 शिकायतों को जांच के लिए संबंधित लेखपालों को सौंप दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक हेमलता सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...