औरैया, फरवरी 28 -- बिधूना, संवाददाता। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। शटडाउन लेने के बावजूद 11 हजार वोल्ट की लाइन चालू कर दिए जाने से कार्य कर रहा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के गांव कल्यानपुर जागू निवासी 32 वर्षीय मधुर पुत्र रणधीर सिंह बेला पावर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे याकूबपुर फीडर की 11 हजार लाइन पर मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। शटडाउन मिलने के बाद वह लाइन पर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने लाइन को पुनः चालू कर दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए और नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणो...